कार निर्माता कंपनी Tata Motors की कारों की मजबूती का कोई तोर नहीं हैं. Tata Motors अपनी मजबूती और सस्ती कारों के लिए जानी जाती है। Tata Motors ने हाल ही में अपनी नई Tiago EV को लॉन्च किया है. जो देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी है। वहीं इस कार को ग्राहकों का खूब प्यार मिला। कंपनी कई नए ईवी पर भी काम कर रही है। जिसे 2023 में लॉन्च किया जासकता है. आज हम आपको 2023 में देश में लॉन्च होने वाली टाटा की नई कारों के बारे में बता रहे हैं।
Tata Punch EV
Tata Motors साल 2023 में एक पंच बेस्ड इलेक्ट्रिक सब-कॉम्पैक्ट SUV भी लॉन्च कर सकती है। Tata Punch EV को अल्फा प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जाएगा। टाटा पंच ईवी को दो बैटरी पैक वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है. 26kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक द्वारा संचालित होने की संभावना है।
और 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक द्वारा संचालित होने की संभावना है। जो 75 bhp और 129 bhp पावर जेनरेट करने में सक्षम होगी। वहीं नए मॉडल के 300 किमी से 350 किमी तक की रेंज पेश करने की संभावना है।
Tata Harrier EV
Tata Harrier EV के इलेक्ट्रिक वर्जन पर कंपनी काम कर रही है। टाटा कारों में इलेक्ट्रिक सेगमेंट के भविष्य को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। कंपनी EV सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए काम कर रही है। माना जा रहा है की 2023 में हैरियर का ईवी वर्जन को लॉन्च किया जा सकता है।
Disclaimer: इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि DelhiNewsToday.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिले मनोरंजन और जानकारी के लिए तैयार किया गया है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें।