क्या आप इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, और आपका बजट कम हैं। तो विचार करने के लिए ओबेन रोर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इससे आसान डाउन पेमेंट के साथ खरीद सकते हैं। यह इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 200KM का रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है।यह बाइक प्रभावशाली फीचर्स के साथ आती है, जो इसे दैनिक यात्रा या आराम की सवारी के लिए एक अच्छ विकल्प बनाती है।
Oben Rorr Electric Bike की खासियत
ओबेरॉन रोअर इलेक्ट्रिक बाइक में प्रभावशाली गति और रेंज क्षमताएं हैं। यह केवल 3 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 100 किमी/घंटा है। एक पूर्ण चार्ज के साथ, यह ड्राइविंग के लिए चुने गए मोड के आधार पर 200 किमी तक की यात्रा कर सकता है।
बाइक में तीन राइडिंग मोड्स और i67 रेटिंग वाला 4.4 kWh-R बैटरी पैक है। कंपनी ने बाइक को बैटरी को ठंडा रखने की तकनीक से भी लैस किया है। ओबेरॉन रोर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन है, साथ ही दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक हैं। हालांकि, बाइक एबीएस के साथ नहीं आती है। अन्य विशेषताओं में एक एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक ऐप के माध्यम से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी शामिल है।
Oben Rorr Electric Bike की कीमत
कीमत की बात की जाए तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹ 1,02,999 है और अतिरिक्त इंश्योरेंस चार्ज ₹ 4137 है, जिससे कुल कीमत ₹ 1,07,136 हो जाती है। ये कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली की है।
Oben Rorr को ₹11,000 और ₹25,000 के डाउन पेमेंट पर कैसे ले
अगर आप इसे डाउन पेमेंट में खरीदना चाहते हो तो आप को सबसे कम डाउन पेमेंट की बात करें तो ₹11,000 है, शेष लोन अमाउंट ₹96,137 है। यदि आप 9.1% ब्याज दर के साथ 36 महीनों के लिए EMI में पेमेंट करना चुनते हैं, तो आपको ₹15,068 के अतिरिक्त शुल्क के साथ ₹3,089 प्रति माह का पेमेंट करना होगा।
हालांकि, यदि आप अपनी मंथली EMI कम करना चाहते हैं, तो आप ₹25,000 तक का डाउन पेमेंट कर सकते हैं, जिससे आपको ₹82,136 की लोन अमाउंट मिल जाएगी। इस मामले में, आप 3 साल में ₹12,868 के अतिरिक्त शुल्क के साथ हर महीने ₹2,639 का पेमेंट करना होगा।