Honda Hness CB350: होंडा की Hness CB350 शानदार माइलेज वाली एक शक्तिशाली बाइक है, जो इसे कई राइडर्स की पहली पसंद बनाती है। बड़े 348.36 सीसी इंजन के साथ जो 20.78 बीएचपी की शक्ति और 30 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है।
इसमें आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन भी हैं। 15 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता के साथ, Hness CB350 का 35 kmpl का इम्प्रेसिव माइलेज है, जो इसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक शानदार विकल्प बनाता है।
3 वेरिएंट और 10 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है ये स्ट्रीट बाइक
होंडा स्ट्रीट बाइक की सीट की हाइट 800 मिमी और वजन 181 किलोग्राम है, जिससे कम जगहों में इसे संभालना और चलाना आसान हो जाता है। चुनने के लिए 3 वैरिएंट और 10 कलर विकल्पों के साथ, यह बाइक राइडर्स के लिए विकल्पों की एक वाइड रेंज मिलता है।
यह बाजार में 2,50,893 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 2,56,641 रुपये एक्स-शोरूम है। चाहे आप एक अनुभवी राइडर्स हों या अभी शुरुआत कर रहे हों, होंडा स्ट्रीट बाइक आपके दैनिक आवागमन या रोमांच के लिए एक स्टाइलिश और बेहतर विकल्प है।
मिलेगा एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम, फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डबल शॉक सस्पेंशन
Honda Hness CB350 18 और 19 इंच के अलॉय व्हील्स और क्रोम मिरर्स के साथ आती है, जो इसके डिजाइन में एक स्पोर्टी टच जोड़ते हैं। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान बेहतर सुरक्षा के लिए इसमें एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम भी है। फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डबल शॉक सस्पेंशन उबड़-खाबड़ सड़कों पर भी स्मूद राइड प्रदान करते हैं। अलग सीटों के साथ, लंबी यात्रा में ज्यादा थकान नहीं होती है। बाइक एबीएस और स्प्लिट सीट सेटअप से लैस है।
Honda Hness CB350 | |
---|---|
बाइक का नाम | Honda Hness CB350 |
इंजन कैपेसिटी | 348.36 सीसी |
ब्रेक | फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक |
माइलेज | 35 kmpl |
सीट हाइट | 800 मिमी |
वजन | 181 किलोग्राम |
कलर ऑप्शन | 10 |
एबीएस | यस |
इंजन पावर | 20.78 bhp |
पीक टॉर्क | 30 Nm |
कीमत | Rs 2,50,893 से शुरू होकर Rs 2,56,641 तक |