Ola S1 Air e-scooter: ओला इलेक्ट्रिक ने गुरुवार को नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ओला एस1 एयर बाजार में उतारा दिया है। कंपनी ने इसके तीन वेरिएंट लॉन्च किए हैं। ये 2kw, 3kw और 4kw की बैटरी कैपेसिटी में हैं। Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा होगी।
बैटरी के छोटे आकार के कारण, होम चार्जर से बैटरी को चार्ज करने में 4 घंटे का समय लगेगा। इन ईवी स्कूटर्स की बुकिंग 9 फरवरी से शुरू हो गई है। इन ईवी स्कूटर्स की डिलीवरी मार्च 2023 से शुरू होने की उम्मीद है। आइये जानते हैं तीनों वेरिएंट की कीमत, रेंज और फीचर्स के बारे में.
मिलेंगे ये 11 कलर ऑप्शन्स
कलर ऑप्शन की बात करें तो S1 वेरिएंट 11 कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होंगे। जिसमें कोरल ग्लैम, मिलेनियल पिंक, गेरू, लिक्विड सिल्वर, नियो मिंट, मैट ब्लैक, पोर्सलीन व्हाइट, जेट ब्लैक, मार्शमेलो, मिडनाइट ब्लू और एन्थ्रेसाइट ग्रे कलर शामिल है।
सभी वेरिएंट की सिंगल चार्ज रेंज
- 4 kWh बैटरी के साथ सिंगल चार्ज पर 165 किलोमीटर की रेंज
- 3kwh बैटरी साथ सिंगल चार्ज पर 125 किलोमीटर की रेंज
- 2kwh बैटरी साथ सिंगल चार्ज पर 91 किलोमीटर की रेंज
सभी वेरिएंट की कीमत
OLA S1 वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | सिंगल चार्ज रेंज |
2 kWh | 99,999 रुप | 91 km |
OLA S1 Air वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत | सिंगल चार्ज रेंज |
2 kWh | 84,999 रुपए | 85 km |
3 kWh | 99,999 रुपए | 125 km |
4 kWh | 1,09,999 रुपए | 165 km |
Get ready for 4 times the excitement with our latest reveal 🛵 pic.twitter.com/ceAm8e30oZ
— Ola Electric (@OlaElectric) February 9, 2023
Ola Cheapest Electric Scooter.
Company Launched New 2kWh battery Pack for Ola S1 and S1 Air.#Ola #OIaS1 #OlaS1Air@OlaElectric pic.twitter.com/kroVbg7PRL
— Vishal Ahlawat (@vishalahlawat92) February 9, 2023