Orxa Mantis: भारत दुनिया में इलेक्ट्रिक बाइक के लिए सबसे लोकप्रिय बाजारों में से एक है। इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक बाइक्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए Orxa जल्द ही भारत में अपनी कलरफुल बाइक Orxa Mantis को पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक यह बाइक 8 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह बाइक करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।
फास्ट चार्जर से 2.5 घंटे में चार्ज
बैटरी की क्षमता 9 kWh है। Orxa Mantis में 18kW के आउटपुट वाली मोटर है। बाइक में 25000 की पावर है। 15 AH चार्जर के साथ, इसे लगभग पाँच घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। जबकि फास्ट चार्जर बाइक को 2.5 घंटे में चार्ज कर देता है। इसकी टॉप स्पीड 140 किमी प्रति घंटे तक की है।
युवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए इसकी सीटों के डिजाइन पर खास ध्यान दिया गया है। मोटरसाइकिल को चलाने में आरामदायक बनाने के लिए इसमें मोनोशॉक के साथ टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन दिया गया है। बाइक में सभी लाइटिंग एलईडी है।

कब तक होगी लॉन्च और क्या होगी कीमत
फिलहाल कंपनी की ओर से न तो लॉन्च की डेटऔर न ही बाइक की कीमत का खुलासा किया गया है। फिलहाल इसका केवल एक ही वेरिएंट उपलब्ध होगा। अनुमान है कि इसे जून 2023 तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह तीन लाख एक्स-शोरूम में उपलब्ध होगी। इसमें अलॉय के बने व्हील्स को शामिल किया गया है। सुरक्षा के लिए डिस्क ब्रेक हैं।
Disclaimer: इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि DelhiNewsToday.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिले मनोरंजन और जानकारी के लिए तैयार किया गया है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें।