Evolet Polo: टू व्हीलर खरीदते वक्त हम अक्सर उसकी कीमत, रेंज, सेफ्टी फीचर्स के बारे में पूछताछ करते हैं। ऐसे ही सस्ता और दमदार ब्रेकिंग फीचर्स के साथ एक ई स्कूटर है Evolet Polo. 49,699 रुपये की कीमत वाला यह स्कूटर फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक से लैस है।
Evolet Polo की खासियत
Evolet Polo एक मजबूत 250 W मोटर से लैस है, जो इसे भारी भार के साथ भी आसानी से सड़कों पर नेविगेट करने में सक्षम बनाता है। इस Evolet Polo का कुल वजन 90 किलो है, जिससे इसे कंट्रोल करना आसान हो जाता है। इस ई-बाइक के टॉप वेरियंट की कीमत 63,799 रुपये है। जानकारी के अनुसार, यह दो वेरिएंट में आता है और बाजार में एक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक असिस्ट ब्रैकिंग सिस्टम से है लैस
Evolet Polo एक आधुनिक इटालियन स्टाइल का स्कूटर है। यह रोजाना के कम दूरी यात्रा के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इसकी सीट कमफर्टेबल सफर के लिए डिजाइन की गई है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक असिस्ट ब्रैकिंग सिस्टम के साथ आता है, जो दोनों पहियों को नियंत्रित करने में मदद करता है। Evolet Polo की सीट हाइट 760 mm है। जिससे आसानी से कम हाइट वाले लोग भी चला सकते हैं।
25 kmph की टॉप स्पीड और फुल चार्ज करने पर तय कर सकते हैं 60 km तक का सफर
बाजार में इसके दो अलग-अलग वेरिएंट के नाम Polo EZ और Polo Classic. इसमें 48V/24Ah VRLA का बैटरी पैक मिलता है। और 25 kmph टॉप स्पीड है। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 60 km तक सफर कर सकते हैं, जो शहरी और खराब सड़कों पर चलने के लिए बहुत उपयुक्त है।
Disclaimer: इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि DelhiNewsToday.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिले मनोरंजन और जानकारी के लिए तैयार किया गया है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें।