Top-5 Best Selling Bikes: हाल के वर्षों में देश के दोपहिया सेगमेंट में मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की बिक्री में तेजी से वृद्धि हुई है। कई कंपनियों की विकास दर सालाना और मासिक आधार पर बढ़ रही है। हालाँकि, अधिकांश लोगों के पास अपने पसंदीदा मॉडलों की लिस्ट में कुछ चुनिंदा मॉडल हैं।
ऐसे अगर आप भी नई मोटरसाइकिल खरीदना चाह रहे हैं और इसे किफायती दाम में खरीदना चाहते हैं। तो ये आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कियोंकि आज इस आर्टिकल में आपको जनवरी की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया
जनवरी 2023 में टॉप-5 मोटरसाइकिल की सेल्स
जनवरी 2023 में हीरो स्प्लेंडर प्लस की 2,45,875 यूनिट्स बिकीं। साथ ही, इसी अवधि के दौरान दूसरे नंबर पर होंडा सीबी शाइन की 99,878 यूनिट्स की बिक्री हुई। बजाज पल्सर के लिए 49,527 यूनिट्स बेची गईं, जो लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं।पल्सर 125 और एक पल्सर NS125 इस केटेगरी में शामिल हैं।
टॉप पांच में चौथे नंबर हीरो एचएफ डीलक्स भी शामिल है। बेची गई यूनिट्स की संख्या 47,840 थी। वहीं पांचवें नंबर पर बजाज प्लेटिना है। जिनकी जनवरी 2023 में कुल 41,873 यूनिट्स बेचीं गई, इनमें प्लेटिना 100 और प्लेटिना 110 बाइक शामिल है।
यहां देखें एक नजर में जनवरी 2023 में टॉप-5 मोटरसाइकिल की सेल्स
मॉडल टॉप-5 मोटरसाइकिल सेल्स सेल्स |
Hero Splendor | 2,45,875 यूनिट्स |
Honda Shine | 99,878 यूनिट्स |
Bajaj Pulsar 125/ Pulsar NS 125 | 49,527 यूनिट्स |
Hero HF Deluxe | 47,840 यूनिट्स |
bajaj platina 100/ platina 110 | 41,873 यूनिट्स |