Komaki Ranger Cruiser Bike: भारतीय बाजार का क्रूजर बाइक सेगमेंट उपभोक्ताओं के बीच पसंदीदा है। Komaki ने हाल ही में भारत के पॉपुलर क्रूजर बाइक सेगमेंट में अपनी नई इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक Komaki Ranger लॉन्च की है। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की देश की तेजी से बढ़ती मांग के साथ, Komaki Ranger एक आकर्षक, किफायती और पर्यावरण फ्रेंडली विकल्प है।
दमदार बैटरी पैक और आधुनिक फीचर्स से लैस यह बाइक जबरदस्त रेंज देती है। ऐसे में अगर आप कोई क्रूजर बाइक लेने का प्लान कर रहे हैं। जिसमें आपको किफायती कीमत में बेहतर रेंज के साथ शानदार फीचर्स मिले तो Komaki की ये क्रूजर बाइक बेस्ट ऑप्शन साबिक हो सकता है। अगर आपका भी प्लान इस इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदने का है। तो इस आर्टिकल में आप इससे जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
देती 250 किलोमीटर तक की शानदार रेंज
Komaki Ranger इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक अपने 72V, 50Ah लिथियम-आयन बैटरी पैक और BLDC तकनीक पर निर्मित 5000 वाट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ एक पावरफुल बाइक है। बैटरी चार्ज करना आसान है और नॉर्मल चार्जर का उपयोग करके केवल 4 से 5 घंटे लगते हैं। राइडर्स को इस स्लीक और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक में 250 किलोमीटर तक की शानदार रेंज मिलती है।
Komaki Ranger की टॉप स्पीड, ब्रेकिंग सिस्टम, और कीमत
Komaki Ranger इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक को भारत में 1.85 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस के लिए बाइक में दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक हैं, साथ ही आरामदायक राइड के लिए आगे और पीछे शॉक अवशोषक भी हैं। इस इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक की टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा की है। बाइक ऑलिव व्हील और ट्यूबलेस टायर से भी लैस है।