देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे वाहन निर्माता कंपनियां भारतीय बाजार में एक के बाद एक दमदार मोटरसाइकिल लॉन्च कर रही हैं। इसी तरह लोग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की भी तलाश कर रहे हैं, लेकिन भारत में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की संख्या फिलहाल बहुत कम है। ऐसे में अगर आप भी कोई नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं तो नीचे जानिए उन टॉप इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में जो सबसे ज्यादा रेंज देने के लिए जानी जाती हैं।
Revolt RV400
Revolt RV400 एक शक्तिशाली 4kW इलेक्ट्रिक मोटर और एक रिमूवेबल बैटरी से लैस है जो केवल 5 घंटे में चार्ज हो जाती है। यह प्रति चार्ज 150km तक की राइडिंग रेंज प्रदान करता है और सुरक्षा के लिए डिस्क ब्रेक के साथ आती है। और 85km/hr की टॉप स्पीड है।
Joy E Bike
जॉय ई बाइक 72V लिथियम-आयन बैटरी और एक पोर्टेबल चार्जर के साथ आती है जो इसे लगभग 5 से 5.5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज कर देती है। एक बार चार्ज करने पर यह 95 किमी की दूरी तय कर सकती है। यह बाइक ब्लैक, रेड और वाइट कलर में उपलब्ध है और इसमें उबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से संचालन के लिए मोनो-शॉक सस्पेंशन सिस्टम से लैस है।
Tork Kratos E Bike
Tork Kratos E Bike 2 वेरिएंट और 4 रंगों में आती है, टॉप वेरिएंट की कीमत 1,70,235 रुपये से शुरू होती है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 7.5kW है। जो10.05bhp की पावर और 28Nm का टार्क डिलीवर करता है। 100 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ, यह केवल चार सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। बाइक में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक और बेहतर सुरक्षा के लिए एक कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम है।
Disclaimer: इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि DelhiNewsToday.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिले मनोरंजन और जानकारी के लिए तैयार किया गया है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें।