BeiGo X4 launched in India: भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में बेंगलुरु स्थित iGowise Mobility ने अपने iGowise मोबिलिटी ब्रांड के तहत अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर BeiGo X4 लॉन्च कर दिया है। इस ई-स्कूटर की एक खास बात यह है कि इसमें दो पहियों के बजाय तीन पहिए हैं। बाइक के राइडर को उसके द्वारा चलाए जाने पर नीचे गिरने की चिंता नहीं होती है।
iGowise Mobility की इस स्कूटर में एडवांस फीचर्स, लंबी रेंज के अलावा राइडर को 60 लीटर का बड़ा स्पेस मिलेगा। साथ ही ये स्कूटर काफी किफायती भी है। आइये जानते हैं इस E-स्कूटर की कीमत फीचर्स, रेंज और ब्रेकिंग सिस्टम के बारे में..
iGowise BeiGo X4 की कीमत
iGowise BeiGo X4 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने भारत में उत्पाद को 1.1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। साथ ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी की वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही शुरू हो जाएगी।
iGowise BeiGo X4 की बैटरी और रेंज
iGowise BeiGo X4 ई-स्कूटर में कई एडवांस फीचर्स के साथ आता हैं। ई-स्कूटर में एक लंबे समय तक चलने वाली बैटरी भी है, जिसमें एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इस ई-स्कूटर फास्ट चार्जिंग तकनीक का स्पोर्ट दिया गया है। जिसकी जरिये से इसे कुछ ही घंटों में फुल चार्ज किया जा सकता है।
iGowise BeiGo X4 के फीचर्स
iGowise BeiGo X4 ई-स्कूटर में कई एडवांस फीचर्स दिया गया हैं। जिसमें एक बड़ा हैंडलबार, एंगुलर मिरर, सर्कुलर हेडलैंप यूनिट के लिए एप्रन-माउंटेड हाउसिंग, एक स्लीक एलईडी टेललैंप, हैंडलबार पर लगा फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्प्लिट-टाइप सीट के साथ फ्लश-टाइप ट्यूबलर ग्रैब रेल, ट्राइक फ्रंट एलॉय व्हील और रियर स्टील व्हील जैसे कई फीचर्स दिए हैं।
iGowise BeiGo X4 के ब्रेकिंग सिस्टम
iGowise BeiGo X4 ई-स्कूटर के ब्रेकिंग सिस्टम की बात रेन तो इसके फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक है। साथ ही कम्बाइन ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी है। ब्रेक लीवर आसानी से हैंडलबार्स पर स्थित है, जिससे राइड करते समय इसे एक्सेस करना और कंट्रोल करना आसान हो जाता है।
Disclaimer: इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि DelhiNewsToday.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिले मनोरंजन और जानकारी के लिए तैयार किया गया है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें।