Five Best Electric Cars: इलेक्ट्रिक कारों के प्रति बढ़ते अट्रैक्शन के साथ इलेक्ट्रिक वाहन वर्तमान में देश में काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी प्राप्त कर रहे हैं। लोग विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों में रुचि रखते हैं जिसमें लंबी रेंज मिलता हो। इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसी 5 इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे ज्यादा रेंज देती हैं। आइए जानते हैं।
Mercedes-Benz EQS 580: 857 Km की रेंज के साथ, ईक्यूएस 580 में 107.8 kWh बैटरी पैक, 385 kW पावर और 885 Nm टॉर्क पैदा करने वाली मोटर है। यह महज 4.1 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
BMW i4: i4 फुल चार्ज पर 590 किमी की रेंज देती है और कई चार्जिंग विकल्प के साथ आती है। इसे 205 kW DC चार्जर से लगभग 30 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वैकल्पिक चार्जिंग विकल्पों में 50 kW DC चार्जर और 11 kW AC चार्जर शामिल हैं।
Kia EV6: पावरफुल पावरट्रेन और 77.4 केडब्ल्यूएच लिथियम-आयन बैटरी पैक है। EV6 528 Km की रेंज देती है। 350 kWh, 800V चार्जर का उपयोग करके इसे 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 18 मिनट का समय लगता है।
Audi e-tron GT: ई-ट्रॉन जीटी 500 Km की रेंज प्रदान करती है और यह 93 kWh बैटरी पैक से लैस है। इसे 22 kW तक के AC चार्जर और 270 kW तक के DC फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। एसी चार्जर से 5 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 9 घंटे 30 मिनट का समय लगता है, जबकि डीसी चार्जर 22 मिनट और 30 सेकंड में चार्ज कर सकता है।
Jaguar I-Pace: 470 Km की रेंज के साथ, आई-पेस में 90 kWh बैटरी पैक और 400 hp मोटर है जो 696 Nm टॉर्क जनरेट करता है। 11 kW चार्जर से पूरी तरह से चार्ज होने में इसे लगभग 12.9 घंटे लगते हैं, जबकि 50 kW DC चार्जर केवल एक घंटे की चार्जिंग में 270 किमी तक की रेंज प्रदान कर सकता है।
Disclaimer: इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि DelhiNewsToday.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिले मनोरंजन और जानकारी के लिए तैयार किया गया है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें।