Yamaha ने अपने धांसू स्कूटर Y16ZR Doxou को लॉन्च किया है, यह Yamaha लेटेस्ट फैमिली स्कूटर है जिसमें बेहद आरामदायक सीट डिज़ाइन है। नए स्कूटर की केवल 5000 यूनिट ही खरीद के लिए उपलब्ध हैं। दरअसल, यह स्कूटर अब मलेशियाई बाजार में लॉन्च किया गया है। हालाँकि, ऐसा अनुमान हैं कि स्कूटर जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने भारत में इसके लॉन्च के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन दिए गए हैं
Y16ZR Doxou कंपनी का मैक्सी-स्कूटर है। इसमें 155 cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 17.7 bhp की पावर और 14.4 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ आता है। ये स्कूटर खराब रास्तों में भी हाई पावर से चलाने में सक्षम है।
Y16ZR Doxou स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक हैं, जो राइडर के सफर को सुविधाजनक बनाते हैं। इसमें ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, स्पीडोमीटर और फ्यूल लेवल जैसे सभी एडवांस फीचर्स शामिल किया गया हैं।
दिए गए हैं फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक
Y16ZR Doxou में सेफ्टी के लिए आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए है। स्कूटर में सेंट्रल-सेट डीआरएल, बड़े अलॉय व्हील्स के साथ हैंडलबार कॉल और स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स हैं। यह एक स्कूप्ड सिंगल सीट के साथ तेज साइड पैनल और एक टेल-अप पोस्चर जय फीचर्स भी है।
Disclaimer: इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि DelhiNewsToday.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिले मनोरंजन और जानकारी के लिए तैयार किया गया है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें।