BMW CE04: भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू की कई बेहतरीन कारें उपलब्ध हैं जिन्हें देश में काफी पसंद किया जाता है। लेकिन आज हम आपको कंपनी के एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां।
दरअसल आपको बता दें कि कंपनी बीएमडब्ल्यू सीई 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर को जल्द ही बाजार में उतारने वाली है। साथ ही आपको बता दें कि कंपनी इस स्कूटर पर 2017 से काम कर रही है। इसके साथ ही कंपनी इस स्कूटर में ढेर सारे एडवांस फीचर्स के साथ शानदार स्टाइलिश लुक भी दे सकती है।
BMW CE04 कीमत
अब आपको इस शानदार स्कूटर की कीमत के बारे में बता दें, BMW CE 04 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 9.36 लाख रुपये से शुरू होती है. यह फिलहाल भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक अगर इसे हमारे देश में इम्पोर्ट किया जाए तो इसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये हो सकती है।
BMW CE04 वेरिएंट
कंपनी ने इसे दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। जिसमें स्टैंडर्ड और अवंतगार्डे वेरिएंट शामिल हैं। लुक और डिजाइन की बात करें तो यह काफी स्पोर्टी लगता है। कंपनी ने इसे कॉन्सेप्ट के तौर पर लॉन्च किया था। यह सिर्फ एक कलर वेरियंट में उपलब्ध है। जिसमें फ्रंट पर व्हाइट कलर के साथ ब्लैक सरफेस फिनिश दिया गया है। इसमें 31 kW की मोटर लगी है।
यह अधिकतम 42 hp की शक्ति का उत्पादन करने में सक्षम है।यह 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 2.6 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसके साथ ही आपको बता दें कि कंपनी ने इस स्कूटर में करीब 120 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी है। साथ ही इसके लुक को काफी स्टाइलिश भी दिया गया है।
Disclaimer: इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि DelhiNewsToday.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिले मनोरंजन और जानकारी के लिए तैयार किया गया है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें।