IPL 2023 के हो चुके 70 में से 35 मैच, जानिए Points Table में क्या हुआ बदलाव

ipl 2023 points table,cricket news,csk,ipl 2023,mi vs gt,mumbai indians vs gujarat titans,ipl 2023 standings,
IPL 2023 के हो चुके 70 में से 35 मैच, जानिए Points Table में क्या हुआ बदलाव

IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 16 ने हाल ही में अपना पहला भाग पूरा होचुके हैं। जिसमें कुल 70 में से 35 मैच खेले जा चुके हैं। इस चरण का आखिरी मैच 25 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था, जिसमें गुजरात टीम ने जीत हासिल की।

इस जीत ने गुजरात टाइटंस को प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है, जो पहले चौथे स्थान पर रही थी। हालांकि प्वाइंट्स टेबल के मामले में हार के बावजूद मुंबई इंडियंस अभी भी मजबूत स्थिति में है और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है।

फर्स्ट हाफ के बाद ये चार टीमें टॉप पर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में अब तक 35 मैचों के समापन के साथ एक रोमांचक पहला चरण देखा गया है। अंक तालिका में अभी महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा है, जिसने अपने 7 में से 5 मैच जीते हैं और कुल 10 अंक जमा किए हैं। गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर है और उसने 7 में से 5 मैच जीते हैं। जबकि दोनों टीमें समान अंक हैं, CSK की बेहतर नेट रन रेट की वजह से टॉप पर है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 मैचों में से 4 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स चौथे, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पांचवें, और पंजाब किंग्स छठे, इन 3 टीमों के 8 पॉइंट्स हैं, उनकी नेट रन रेट के चलते सबकी रैंकिंग अलग अलग है।

(IPL 2023 अंक तालिका) IPL 2023 Points Table

मुंबई और गुजरात के बीच मैच की रिपोर्ट

गुजरात और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की और केवल 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन का शानदार स्कोर बनाया। तेज और आक्रामक पारियां खेलकर गुजरात के लिए अभिनव मनोहर और डेविड मिलर स्टार परफॉर्मर रहे। जवाब मुंबई इंडियंस निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर केवल 152 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस के लिए नेहल वढेरा टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने केवल 21 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *