IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होना है। खबरों के मुताबिक टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों ने इसके लिए अपना नाम नहीं बताया है। एक तरफ जहां हर क्रिकेटर IPL खेलना चाहता है वहीं दूसरी तरफ भारत के दो बड़े खिलाड़ी IPL में नहीं खेलने का मन बना चुके हैं।
हम बात कर रहे हैं चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी की जिन्होंने IPL 2023 की नीलामी के लिए अपना नाम भी दर्ज नहीं कराया है। चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी को IPL 2022 में किसी टीम ने नहीं खरीदा। साथ ही इन दोनों को IPL मैच खेले हुए भी कई साल हो गए हैं।
शायद इसीलिए इन खिलाड़ियों ने नीलामी में नहीं जाने का फैसला किया है। चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी बार साल 2014 में IPL मैच खेला था। पुजारा ने 30 मैचों में 20.52 की औसत से 390 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 99.74 का रहा। वहीं दूसरी ओर हनुमा विहारी भी आखिरी बार 2019 में IPL खेले थे।
यह खिलाड़ी 24 मैचों में सिर्फ 88.47 के स्ट्राइक रेट से 284 रन ही बना सका था। IPL 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा। खबर के मुताबिक IPL नीलामी के लिए 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
Disclaimer: इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि DelhiNewsToday.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिले मनोरंजन और जानकारी के लिए तैयार किया गया है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। ?>