नई दिल्ली: Delhi News Today, Delhi flood Alert, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर सोमवार रात को खतरे के निशान को पार कर गया है। वहीं नदी का जलस्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।
आज दोपहर 2 बजे नदी का जलस्तर 206.30 मीटर तक पहुंच गया. यमुना नदी का खतरे का निशान 205.33 मीटर है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि लगातार बारिश के बाद ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र इस साल अब तक के सबसे ज्यादा हैं।
पुराना लोहा का पुल ट्रैफिक के लिए बंद किया गया
राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इसे देखते हुए शाहदरा जिला प्रशासन ने मंगलवार को पुराने लोहे के पुल को बंद कर दिया है। पुल बंद होने से रेल व अन्य वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। प्रशासन के अधिकारियों ने रेलवे और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से बातचीत के बाद यह फैसला लिया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया मंगलवार अलर्ट जारी किया गया।
पूर्वी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट अनिल बांका ने कहा कि जल स्तर 206 मीटर के स्तर को पार करने के बाद मंगलवार सुबह एक निकासी अलर्ट जारी किया गया था। नदी के किनारे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को निकाला जा रहा है और ऊंचे स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है। उनके रहने की व्यवस्था सरकारी स्कूलों और आसपास के इलाकों में रैन बसेरों में की गई है।
बताया जा रहा है की दो महीने में यह दूसरी बार है जब अधिकारी निचले इलाकों में बाढ़ के कारण नदी के बाढ़ के मैदानों में रहने वाले लोगों को निकाल रहे हैं। यमुना ने 12 अगस्त को 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर लिया था, जिसके बाद लगभग 7,000 लोगों को नदी के निचले इलाकों से निकाला गया था।
यमुना नदी के किनारे के निचले इसलाकों में 37 हज़ार घर हैं
अनिल बांका ने बताया कि जल स्तर में और वृद्धि के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए घोषणाएं की जा रही हैं। दिल्ली में नदी के किनारे के निचले इलाकों को बाढ़ की चपेट में माना जाता है। यहां करीब 37 हजार लोगों के घर हैं।
दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने कहा कि पुरानी दिल्ली रेलवे पुल पर जलस्तर मंगलवार सुबह 5.45 बजे निकासी स्तर 206 मीटर को पार कर गया. सुबह 8 बजे तक नदी बढ़कर 206.16 मीटर हो गई थी। बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने कहा कि दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच जल स्तर 206.5 मीटर तक बढ़ने की संभावना है।
दिल्ली की ताज़ा ख़बरों के लिए जुड़ें
यह भी पढ़ें:
चांदनी चौक जाने वालों के लिए जरूरी खबर, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ऑटोमेटिक कट रहे चालान
Disclaimer: इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि DelhiNewsToday.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिले मनोरंजन और जानकारी के लिए तैयार किया गया है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें। ?>