Delhi Air Pollution : स्विस फर्म आईक्यूएयर ने मंगलवार (14 मार्च) को अपनी ‘विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट’ जारी की। रिपोर्ट’ के अनुसार, भारत को 2022 में दुनिया के आठवें सबसे प्रदूषित देश बताया गया। हालांकि, वर्ष 2021 में देश इस सूची में पांचवें स्थान पर था।
दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 50 में से भारत के 39 शहर शामिल है। इनमें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत भारत के कुल 39 शहर शामिल है।
प्रदूषण के मामले में पाकिस्तान का लाहौर 1 नंबर पर
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान का लाहौर और चीन का होटन दुनिया के दो सबसे प्रदूषित वाला शहर हैं। जिनमें पहला लाहौर और दूसरा होटन है। इसके बाद राजस्थान का भिवाड़ी दिल्ली हैं, जो क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। वायु प्रदूषण से देश को 150 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 20-35 प्रतिशत प्रदूषण के लिए परिवहन क्षेत्र कारण बनता है।
2022 में भारत दुनिया का आठवां सबसे प्रदूषित देश रहा
भारत 2022 में दुनिया का आठवां सबसे प्रदूषित वाला देश रहा। जो पिछले वर्ष की तुलना में तीन स्थानों का सुधार हुआ है। देश दुनिया भर के शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित देशों में चाज, ईराक, पाकिस्तान, बहरीन, बांग्लादेश, बुर्कीना फासो, कुवैत, भारत, मिस्त्र और तजाकिस्तान शामिल हैं।
यहां देखें प्रदूषित वाले शहर रैंकिंग
- भिवाड़ी
- दिल्ली
- दरभंगा
- ओसोपुर
- नई दिल्ली
- पटना
- गाजियाबाद
- धारूहेड़ा
- छपरा
- मुजफ्फरनगर
- ग्रेटर नोएडा
- बहादुरगढ़
- फरीदाबाद
- रैंक शहर
- मुजफ्फरपुर
- नोएडा
- जींद
- चरखी दादरी
- 25रोहतक
- गया
- आलमपुर
- कुरुक्षेत्र
- भिवानी
- हिसार
- भागलपुर
- यमुनानगर
- रैंक शहर
- बुलंदशहर
- हाजीपुर
- गुरुग्राम
- लोहार माजरा कलां
- दादरी
- कैथल
- फरीदकोट
- फतेहगढ़ साहिब
- हापुड़
- जयंत
- अंबाला
Disclaimer: इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि DelhiNewsToday.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिले मनोरंजन और जानकारी के लिए तैयार किया गया है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें।