Delhi News: दिल्ली सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, राजधानी में बीते 27 मार्च तक करीब 53.41 लाख वाहनों के पंजीकरण को रद्द कर दिया है।
यह निर्णय, पिछले साल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सरकार को दिए गए निर्देश के तहत लिया गया है। जिसमें 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों का पंजीकरण रद्द करने का आदेश था। इस निर्णय के अनुसार, रद्द किए गए वाहनों में लगभग 80000 सरकारी गाड़ियां भी शामिल हैं।
दिल्ली परिवहन विभाग (Transport Department) ने अपनी चलने की उम्र पूरी कर चुके पेट्रोल व डीजल वाहनों का पंजीकरण रद्द करने के लिए एक अभियान शुरू किया। इसके बाद 27 मार्च तक लगभग 53.41 लाख वाहनों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया। दोपहिया, ऑटो-रिक्शा, मिनी-टेम्पो और ट्रक जैसे वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है।
डी-रजिस्टर्ड किए गए वाहनों की डिटेल
एरिया संख्या
- सराय काले खां: 4,96,086
- आईपी डिपो: 3,27034
- द्वारका: 3,04677
- माल रोड जोन: 2,90,127
- जनकपुरी: 7,06,921
- लोनी: 4,35,408
- साउथ दिल्ली पार्ट: 1 9,99,999
- साउथ दिल्ली पार्ट: 2 1,69,784
- मयूर विहार: 2,99,788
- वजीरपुर: 1,65,048
- राजा गार्डन: 1,95,626
- बुराड़ी: 25167
- रोहिणी जोन: 6,56,201
- बुराड़ी ऑटो यूनिट: 9825
Disclaimer: इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि DelhiNewsToday.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिले मनोरंजन और जानकारी के लिए तैयार किया गया है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें।