आज, भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ही हरी झंडी denge जो भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन तक चलेगी। इसकी स्पीड शताब्दी ट्रेन से भी ज्यादा होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस केवल 7 घंटे और 45 मिनट में 708 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
जो शताब्दी के यात्रा समय से एक घंटा कम है। ट्रेन का नंबर 20171 होगा। आइए जानते हैं कि इसका रूट और किराया कितना होगा। यह ट्रेन भोपाल से दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलेगी।
कितने बजे निकलेगी भोपाल से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल रानी कमलापति स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. जो भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन और दिल्ली के बीच संचालित होगी। ट्रेन का नियमित शेड्यूल भोपाल से सुबह 5.55 बजे रवानगी और दोपहर 1.45 बजे दिल्ली आगमन के साथ शुरू होगा, जिसमें कुल 7 घंटे 45 मिनट का समय लगेगा।
इसी तरह दिल्ली से भोपाल लौटते समय ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से दोपहर 2:45 बजे रवाना होकर रात 10.45 बजे भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों शहरों के बीच यात्रियों के लिए एक आरामदायक और तेज परिवहन सुविधा प्रदान करने का वादा करती है।
क्या होगा रूट और स्पीड
भोपाल से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 708 किलोमीटर पूरा रूट है. इस दौरान वंदे भारत भोपाल, ग्वालियर और झांसी के साथ ही इस ट्रेन का आगरा कैंट स्टेशन पर स्टॉपेज होगा। ट्रेन भोपाल से नई दिल्ली जाते हुए रात 11.45 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचती है और नई दिल्ली से भोपाल लौटते समय शाम 4.45 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचती है।
इस ट्रेन की मान्य स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस पहले 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।
कितना होगा किराया
भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की कीमत शताब्दी एक्सप्रेस से 10-15 फीसदी ज्यादा हो सकती है। वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए चेयर कार का किराया 1665 रुपये होगा, जबकि एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3120 रुपये होगा।