Bank holidays January 2023: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे तुरंत निपटा लें। क्योंकि (New Year 2023) की शुरुआत छुट्टी के साथ होने जा रही है। आपको बता दें कि साल 2023 के पहले महीने यानि जनवरी महीने में अलग-अलग राज्यों में 14 दिन बैंकों में छुट्टी रहेंगे. ऐसे में आपको हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लेनी चाहिए
RBI ने साल 2023 की बैंकिंग छुट्टियों की लिस्ट की जारी
(RBI) यानी भारतीय रिजर्व बैंक ने नए साल 2023 की बैंकिंग छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। जनवरी महीने में बैंक संडे के साप्ताहिक अवकाश और अन्य अवकाश को मिलाकर कुल 14 दिनों का छुट्टी रहेगा।
ऑनलाइन बैंकिंग से डील कर पाएंगे
बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करती हैं। वे राज्यों और शहरों में भिन्न हैं। हालाँकि, जब बैंक शाखाएँ बंद होती हैं, तब भी आप अपने घर में आराम से बैंकिंग से संबंधित गतिविधियाँ ऑनलाइन कर सकते हैं। यह सुविधा 24 घंटे हमेशा चालू रहेगी।
यहां देखें जनवरी 2023 की बैंक छुट्टियों की लिस्ट
डेट | वजह | स्थान |
1 जनवरी | साप्ताहिक अवकाश (रविवार) | पूरे देश में |
2 जनवरी | नए साल की छुट्टी | मिजोरम |
8 जनवरी | साप्ताहिक अवकाश (रविवार) | पूरे देश में |
11 जनवरी | मिशनरी दिवस | मिजोरम |
12 जनवरी | स्वामी विवेकानंद जयंती | पश्चिम बंगाल |
14 जनवरी | मकर संक्रांति/माघ बिहु | असम सिक्किम, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना |
15 जनवरी | पोंगल/रविवार | पूरे देश में |
22 जनवरी | साप्ताहिक अवकाश (रविवार) | पूरे देश में |
23 जनवरी | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती | असम |
25 जनवरी | राज्यत्व दिवस | हिमाचल प्रदेश |
26 जनवरी | गणतंत्र दिवस | राष्ट्रीय छुट्टी (पूरे देश में) |
28 जनवरी | दूसरा शनिवार | पूरे देश में |
29 जनवरी | साप्ताहिक अवकाश (रविवार) | पूरे देश में |
31 जनवरी | मी-दम-मी-फी | असम |
Disclaimer: इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि DelhiNewsToday.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिले मनोरंजन और जानकारी के लिए तैयार किया गया है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें।