Best Smartwatch Under 3000: अगर आप अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं। और आप का बजट कम है। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी अफोर्डेबल स्मार्टवॉच लेकर आऐं हैं। जिनकी कीमत 3000 रुपये से कम है। कॉलिंग सपोर्ट, फिटनेस, हेल्थ जैसे फीचर्स से लैस है, ये स्मार्टवॉच, तो अगर आप कम कीमत में एक अच्छी स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं, तो आइये जानते हैं। इन किफायती स्मार्टवॉच के बारे में
BoAt Xtend Smartwatch
BOAT XTEND स्मार्टवॉच में 1.69 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन वाली इस स्मार्टवॉच को सिर्फ दो घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें 7 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। BOAT XTEND स्मार्टवॉच सबसे अलग है क्योंकि इसमें एलेक्सा जैसे फीचर्स शामिल है।
BOAT XTEND स्मार्टवॉच से आप अपनी हृदय गति, फिटनेस और नींद चक्र की निगरानी कर सकते हैं। यह 14 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आता है, जिसमें जॉगिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग के अलावा कई मोड्स शामिल है। स्मार्टवॉच की कीमत 2,700 रुपये है।
Noise ColorFit Ultra 2 Smartwatch
इज़ कलरफिट अल्ट्रा 2 स्मार्टवॉच की कीमत 2,799 रुपये है। इस वॉच में आपको कई फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। यह वॉच रक्त ऑक्सीजन स्तर, नींद चक्र, हृदय गति और बहुत कुछ ट्रैक करता है। स्मार्टवॉच में आपको 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ देखने को मिल जाती है। 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है।
इसके अलावा 60+ स्पोर्ट्स मोड और 100+ वॉच फेस के साथ, स्मार्टवॉच आपको हमेशा ऑन-डिस्प्ले और स्मार्ट नोटिफिकेशन के साथ प्रतिस्पर्धा में बढ़त देती है।