World Richest Person: टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क ने पिछले कुछ महीनों में अपने नेट-वर्थ के साथ एक उथल-पुथल भरी सवारी की है। दिसंबर 2022 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना खिताब खोने के बाद एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने का खिताब हासिल कर लिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलोन मस्क ने 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स के रूप में अपना खिताब फिर से हासिल कर लिया है।
दिसंबर 2022 में लुइस वुइटन के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट ने मस्क को पीछे छोड़ दिया था। साल 2023 टेस्ला कंपनी के शेयर्स में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यही वजह हैकि जहां इस साल की शुरुआत में एलोन मस्क की नेटवर्थ 137 अरब डॉलर थी।
वहीं अब एलन की संपत्ति 187 अरब डॉलर है। 2021 से टॉप-10 अरबपतियों में नंबर-1 की पोजिशन पर काबिज एलोन मस्क को बीते साल दिसंबर 2022 में पीछे छोड़ते हुए बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
जिसके बाद एलोन मस्क नंबर-1 की पोजिशन से नंबर-2 की पोजिशन आ गए थे। दिसंबर के दौरान टेस्ला के शेयरों में गिरावट आई के कारण हुई थी। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, एलोन मस्क के पास अब 187 बिलियन डॉलर की संपत्ति है, जिससे वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
गौतम अडानी ने 2023 में गवाई सबसे ज्यादा दौलत
गौतम अडानी, जो 2022 में सबसे अधिक कमाई करने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर थे। वहीं, दौलत गंवाने के मामले में एलोन मस्क पहला दर्जा मिला था। हालांकि अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 2023 में गौतम अडानी को सबसे ज्यादा दौलत गंवाने वाले व्यक्ति बन गए हैं।
Disclaimer: इस खबर में जो भी जानकारी दी गई है उसकी पुष्टि DelhiNewsToday.com द्वारा नहीं की गई है। यह सारी जानकारी हमें सोशल और इंटरनेट मीडिया के जरिए मिले मनोरंजन और जानकारी के लिए तैयार किया गया है। खबर पढ़कर कोई भी कदम उठाने से पहले अपनी तरफ से लाभ-हानि का अच्छी तरह से आंकलन या इंटरनेट पर रीसर्च ज़रूर कर लें और किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन न करें।