OnePlus Monitor E24 और X27 की बिक्री भारत में हुई शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
OnePlus ब्रांड ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने कई प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इन में OnePlus 11 5G सीरीज़, टैबलेट, ईयरबड्स और ईयरफ़ोन। साथ ही कंपनी दो नए मॉनिट – वनप्लस मॉनिटर ई24 और मॉनिटर एक्स27 को भी लॉन्च किया था। अब इन मॉनिटर की बिक्री शुरू हो गई है।आज यानी 15 फरवरी बुधवार दोपहर 12 बजे से ये खरीद के लिए उपलब्ध कराया गया है।
दोनों मॉनिटर की सेल फ्लिपकार्ट पर की जाएगी। साथ ही वनप्लस स्टोर ऐप, अमेजन और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। इस आर्टिकल में आपको OnePlus मॉनिटर E24 और मॉनिटर X27 के साथ-साथ उनकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
OnePlus Monitor E24 और X27 की भारत में कीमत
कीमत के मामले में वनप्लस मॉनिटर ई24 की कीमत 11,999 रुपये है, जबकि वनप्लस मॉनिटर एक्स27 की कीमत 27,999 रुपये है। सेल के दौरान आप डिस्काउंट पाने के लिए चुनिंदा कार्ड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नो कॉस्ट EMI की भी सुविधा मिलेगी।
OnePlus Monitor E24 and X27 Specs
- Model Name: E 24
- Display: 60.96 cm (24 inch) LED Display
- Backlight: LED Backlit Backlight
- Panel Type: IPS Panel
- Resolution: 1920 x 1080 pixels
- Screen Resolution Type: Full HD
- Maximum Refresh Rate: 75 Hz (Analog)
- Aspect Ratio: 16:09
- Brightness: 250 nits (2D)
यह मॉनिटर दो HDMI पोर्ट, एक वीजीए पोर्ट और एक ऑडियो आउटपुट पोर्ट सहित कई तरह के पोर्ट से लैस है। इसमें एक एर्गोनोमिक स्टैंड भी है।
- Model Name: X 27
- Display: 68.58 cm (27 inch) LED Display
- Backlight: LED Backlit Backlight
- Panel Type: IPS Panel
- Resolution: 2560 x 1440 pixels
- Maximum Refresh Rate: 165 Hz (Analog)
- Aspect Ratio: 16:09
- Brightness: 350 nits (2D)
मॉनिटर दो एचडीएमआई पोर्ट, एक डिस्प्लेपोर्ट और एक यूएसबी हब सहित विभिन्न प्रकार के पोर्ट से लैस है।